February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » एनीमिया जाँच कैम्प का आयोजन

एनीमिया जाँच कैम्प का आयोजन

कोटपूतली (बिल्लूराम सैनी) महिला एवं बाल विकास व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में गर्भवती महिला, धात्री माता व बच्चों के पोषण में सुधार हेतु गुरूवार को निकटवर्ती ग्राम रामसिंहपुरा स्थित राजकीय संस्कृत बालिका विधालय में एनीमिया जाँच कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें गर्भवती महिला, धात्री माता एवं किशोरी बालिकाओं की एनीमिया की जाँच की गई। महिला पर्यवेक्षक अनिता यादव ने बताया कि एनीमिया की कमी को दूर करने के लिए हरी सब्जियों व दाल आदि का सेवन करना चाहिये।

सीडीपीओ सतपाल यादव ने कहा कि परम्परागत व्यंजन से भी एनीमिया को दूर किया जा सकता है। लेकिन उन साधनों का सही इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इसलिए समाज में एनीमिया की कमी पाई जाती है। एएनएम सनिता व सीएचए रीना ने कैम्प में आई गर्भवती महिला, धात्री माता व किशोरी बालिकाओं का रक्त परीक्षण किया। एनीमिया की रोकथाम के लिए आयरन, फोलिक एसिड, मल्टीविटामिन आदि दवाईयों का वितरण भी किया। इस दौरान ब्लॉक कॉर्डिनेटर मनोज कुमार शर्मा, एनटीटी प्यारेलाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेखा देवी, शोभा शर्मा, सरोज, कुसुमलता, राजबाला, सुमित्रा समेत अनेक ग्रामीण महिलायें मौजूद रही।