February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » ajeet singh » आंदोलनरत किसानों ने दी चौ.अजीत सिंह को श्रद्धांजलि

आंदोलनरत किसानों ने दी चौ.अजीत सिंह को श्रद्धांजलि

हाईवे के शाहजहांपुर बोर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के 144 वें दिन सयुक्त किसान मोर्चे द्वारा रालोद प्रमुख चौधरी अजीत सिंह के निधन को लेकर शाम पांच बजे श्रद्धांजलि सभा एवं शांति पाठ का आयोजन किया गया। जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष राजाराम मील की अध्यक्षता मे प्रारंभ हुऐ कार्यक्रम के तहत किसान नेताओं ने किसान शहीद स्मृति स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की।

सभा को सम्बोधित करते हुऐ भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष बलबीर छिल्लर ने चौधरी अजीत सिंह को किसानों का सच्चा हितैषी एवं अपने पिता चौधरी चरण सिंह की विरासत को आगे बढने वाला बताया। छिल्लर ने बताया की दिवंगत चौधरी संसद के हर सदन मे किसानों का पक्ष रखते थे वही केन्द्र सरकार द्वारा पारित तीनों बिलों को लेकर खासे‌ नाराज थे।

http://www.khabrana.com

सभा को सम्बोधित करते हुऐ पूर्व विधायक अमराराम चौधरी ने चौधरी अजीत सिंह को किसानों का मसीहा बताते हुऐ उनकी मृत्यु को किसानों की व्यक्तिगत क्षति बताते हुऐ इसकी भरपाई नही होने की बात कही वही पूर्व विधायक पवन दुग्गल ने चौधरी अजीत सिंह के रुप मे किसान के एक सच्चे हितैषी को खोने की बात कही। सभा को सरदार तारासिंह, समाजिक कार्यकर्ता निशा सिद्धु, शाहजहांपुर सरपंच ऋषि यादव, सरपंच सूरजभान, डॉ.संजय माधव, यूथ कॉग्रेस के जिलाध्यक्ष दीनबंधु शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेन्द्र छिल्लर, उपेन्द्र जोशी, महावीर मास्टर पलावा, एडवोकेट बस्तीराम यादव, किसान नेता हमीर यादव सहित अनेकों किसान नेताओं ने सम्बोधित किया।