February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » अमरसर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के आरोपी को किया गिरफ्तार आरोपी 5 माह से चल रहा था फरार।

अमरसर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के आरोपी को किया गिरफ्तार आरोपी 5 माह से चल रहा था फरार।

रवि कुमार सैनी

शाहपुरा के निकट अमरसर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ सप्लाई करने वाले को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी रामअवतार शर्मा श्रीमाधोपुर का रहने वाला है जो बिदारा में पंडित होटल एवं रेस्टोरेंट का संचालक है। आरोपी पिछले 5 माह से फरार चल रहा था पुलिस ने बताया कि मनोहरपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फरवरी माह में रामचंद्र यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.5 किलो डोडा पोस्त छिलका बरामद किया था। पूछताछ में रामचंद्र ने रामअवतार शर्मा से खरीदना बताया। मामले की जांच अमरसर पुलिस को दी गई। आरोपी रामअवतार फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा पूछताछ कर रही हैं।