February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » अलवर – सीवरेज की समस्या को लेकर जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

अलवर – सीवरेज की समस्या को लेकर जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

अलवर (दीक्षित कुमार) मुंगास्का रोड स्थित टाइगर कॉलोनी जनता कॉलोनी के लोग सीवरेज की समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे । जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन।

कॉलोनी के निवासियों ने बताया कि सीवर लाइन डलवाने हेतु बहुत बार प्रशासन से निवेदन किया है। वर्तमान में अमृत योजना के अंतर्गत कराए गए सीवर लाइन का कार्य उक्त क्षेत्र में प्रस्तावित नहीं होने के कारण सीवर लाइन नहीं डाली गई।

जिससे सीवरेज का पानी उनके घरों में भर जाता है। जिस की बदबू से बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। बच्चों का स्कूल आना जाना भी दुबर हो गया है।

उन्होंने मांग कि है की जल्द से जल्द उनकी कॉलोनी में सीवरेज लाइन डाली जाए।