February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » अलवर शहर में हुई बारिश से नगर परिषद के दावों की खुली पोल।

अलवर शहर में हुई बारिश से नगर परिषद के दावों की खुली पोल।

ख़बराना। दीक्षित कुमार
अलवर शहर में हुई बारिश से नगर परिषद के दावों की खुली पोल, नगर परिषद प्रशासन लगातार शहर व नालो की साफ-सफाई को लेकर लगातार दावे करता है लेकिन यह सभी दावे झूठे साबित हो रहे हैं शहर में एक हल्की सी बारिश ने इन दावों की पोल खोल दी।

शहर के व्यस्ततम चूड़ी मार्केट में सड़क तालाब बन गई नालों का कचरा सड़क पर आ गया जिससे दुकानदारों व आमजन को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।

दुकानदार ने बताया नगर परिषद द्वारा महीनों से चूड़ी मार्केट में स्थित सुलभ कांप्लेक्स व नाले की साफ सफाई नहीं की जाती है नाले गंदगीयो से भरे पड़े हैं हल्की सी बारिश में नाले में उफान आ जाता है आज हुई बारिस जिस से नाले का सारा कचरा शहर के व्यस्ततम चूड़ी मार्केट की सड़कों पर आ गया।

उन्होंने कहा हर बार ऐसा होता है लेकिन नगरपरिषद इस ओर कोई ध्यान नहीं देता आप खुद देख सकते हैं वीडियो में किस तरह दुकानदार गंदे पानी का निकास कर रहे हैं।