February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » अलवर- आरआर कॉलेज में हुआ पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन।

अलवर- आरआर कॉलेज में हुआ पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन।

ख़बराना। दीक्षित कुमार
अलवर में आज आरआर कॉलेज में पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिला स्तरीय सब जूनियर, जूनियर व मास्टर्स पॉवर लिफ्टरो ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में सर्वप्रथम स्वास्थ्य परीक्षण किया गया उसके बाद वजन कर प्रतियोगि को स्पर्धा के कायदे व नियमो के बारे में जानकारी दी गई।


सचिव ने बताया आरआर कॉलेज परिसर में आयोजित की जा रही जिला स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में अलवर जिले से 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया है।

जिनमें सब जूनियर प्रतियोगिता में 18 से कम, जूनियर में 23 साल से कम मास्टर में 40 साल से अधिक आयु के प्रतिभागियों ने भाग लिया है।

यहां से जीतने वाले प्रतिभागि भरतपुर में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में अलवर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।