ख़बराना। दीक्षित कुमार
अलवर मे आज रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इंडियन रेड क्रॉस समिति के सदस्य ने बताया कि वर्ष 8 मई को पूरे विश्व में रेड क्रॉस डे मनाया जाता है और इस वर्ष भी रविवार को इंटरनेशनल रेड क्रॉस डे मनाया जा रहा है। रेड क्रॉस की स्थापना 1863 ई. में हेनरी ड्यूनेन्ट ने जेनेवा में की थी।
रेड क्रॉस एक अंतराष्ट्रीय संगठन है जिसका उद्देश्य मानवीय जिन्दगी व सेहत को बचाना है। उन्होंने कहा एक यूनिट ब्लड से 5 लोगों के जीवन को बचाया जा सकता है वे रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है इसलिए लोगों को स्वयं आगे आकर मानवता के हित के लिए रक्तदान करना चाहिए।
इसका मुख्यालय जेनेवा स्विट्जरलैंड में है। रेड क्रॉस के बारे में एक महत्वपूर्ण तथ्य ये है कि इसे तीन बार नोबेल शांति पुरस्कार मिल चुका है।
उन्होंने बताया कि भारत में इसकी स्थापना 1920 में हुयी। इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के सर्वोच्च अधिकारी राष्ट्रपति होते हैं।
राज्यों में रेड क्रॉस के सर्वोच्च पदाधिकारी राज्यपाल एवं जिला स्तर पर जिला कलक्टर इसके अध्यक्ष होते हैं। अलवर जिले में इसकी स्थापना 1988 में हुई। 1995 में अलवर में रेड क्रॉस भवन की नीव रखी गयी जो वर्ष 1998 में बनकर तैयार हुआ।
अन्य खबरे
माँ काली की मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण,श्री अवध बिहारी बगीची परिसर में शुक्रवार को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कल विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
इंदिरा रसोई योजना में बढ़ रही है खाने वाले लोगों की संख्या,₹8 में सम्मान पूर्वक स्वादिष्ट खाना
मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, एक बाईक बरामद