February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » अलवर पुलिस लाईन में हैल्थ कैम्प का आयोजन।

अलवर पुलिस लाईन में हैल्थ कैम्प का आयोजन।

अलवर (दीक्षित कुमार) रोटरी क्लब, रैडक्रोस सोसायटी और मित्तल अस्पताल की ओर से बुधवार को पुलिस लाईन अलवर में निशुल्क मैडिकल कैम्प लगाया गया।

जिसमें सभी पुलिसकर्मियों की निशुल्क जॉच और परामर्श दिया गया। अलवर एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि पुलिस की ऐसी जोब है कि पुलिसकर्मियों का खाने-पीने और सोने का कोई समय नहीं रहता है।

जिसके चलते आज रोटरी क्लब, रैडक्रोस सोसायटी और मित्तल अस्पताल की ओर से निशुल्क जॉच एवं परामर्श का आयोजन किया गया है।

जिसमें सभी पुलिसकर्मियों और उनके परिवार का हैल्थ चैकअप किया जायेगा।

हमारी कोशिश ये ही रहेगी कि हर महीने ये शिविर लगाया जाये।