February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » अलवर- पानी, बिजली और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए उद्योगपतियों को उठानी पड़ रही है काफी परेशानी।

अलवर- पानी, बिजली और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए उद्योगपतियों को उठानी पड़ रही है काफी परेशानी।

ख़बराना। दीक्षित कुमार
अलवर के मत्स्य उद्योग संघ की स्थिति इन दिनों दयनीय बनी हुई है। यहां पानी, बिजली और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी उद्योगपतियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, सरकार की ओर से इन मूलभूत सुविधाओं के लिए आने वाला बजट भी रीको अधिकारियों की मनमानी की भेंंट चढ रहा है।

हाल ही में जिला कलेक्टर शिवप्रकाश नकाते द्वारा उद्योगपतियों की शिकायत पर पीडब्ल्यूडी की टीम गठित की गई। शुक्रवार को इस टीम द्वारा m.i.a. पहुंचकर शिकायतों वाली सड़कों का सैंपल लिया गया।

पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन फूलसिंह ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देश पर सैपल लिए है। इसकी जांच कर रिपोर्ट कलेक्टर को पहुंचाई जाएगी।

इस दौरान उद्योग संघ के अध्यक्ष अशोक गोयल और सचिव विनोद कुमार शर्मा सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। 

बाईटः- फूलसिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी अलवर