February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » अलवर- पानी की समस्या के चलते बस स्टैंड महावीर मार्ग को किया जाम।

अलवर- पानी की समस्या के चलते बस स्टैंड महावीर मार्ग को किया जाम।

ख़बराना। दीक्षित कुमार
अलवर में गुरूवार को पानी की समस्या को लेकर वार्ड नंबर 22 के लोगों ने बस स्टैंड महावीर मार्ग को जाम कर दिया,

इस दौरान रोड के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई जिस कारण लोगों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा, स्थानीय निवासी गौरव ने बताया वार्ड में 3 महीने से पानी की समस्या है

वार्ड में बोरिंग की मोटर बार-बार खराब हो जाती है प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं है वहीं वार्ड वासी टैंकरों द्वारा पानी मंगा कर जीवन यापन कर रहे हैं,

उन्होंने कहा रोज-रोज पानी के टैंकरों से मंगवाना भी गरीब आय वर्ग होने के कारण संभव नहीं है आज प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए रोड जाम लगाया गया है।