अलवर (दीक्षित कुमार) अलवर शहर शुक्रवार नगर परिषद में घटनाक्रम चलता रहा अलवर नगर परिषद कार्यवाहक सभापति का कार्यभार 16 फरवरी को ही समाप्त हो गया था इसके बाद राज्य सरकार ने सभापति का कार्यकाल नहीं बढ़ाया राज्य सरकार से जहां एक और कार्यवाहक आयुक्त एवं प्रशासनिक अधिकारी अपनी सीटों से नदारद दिखे वही भाजपा पार्षदों ने कहां की राज्य सरकार के दबाव मे प्रशासनिक अधिकारी काम कर रहे हैं
राज्य सरकार नहीं चाहती की भाजपा का सभापति बने स्वायत शासन विभाग के संविधान के अनुसार धारा 50 1 व 2 के अंतर्गत यदि नगर परिषद सभापति की कुर्सी खाली हो तो कार्यवाहक सभापति के रूप में उपसभापति को संभाल लेना चाहिए
नगर परिषद उपसभापति घनश्याम गुर्जर ने कार्यवाहक सभापति के रूप में प्रीतित्मक रूप से नगर परिषद सभापति कुर्सी लगाकर पदभार ग्रहण किया भाजपा पार्षदों ने माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर घनश्याम गुर्जर का स्वागत किया इस मौके पर पार्षद अरुण जैन सीताराम चौधरी कैलाश कोली हेतराम यादव सतीश यादव देवेंद्र कुमार सुशील कुमार चौधरी सहित दर्जनों पार्षद उपस्थित रहे।
अलवर नगर परिषद उपसभापति घनश्याम गुर्जर ने सभापति कक्ष के बाहर सभापति का पदभार ग्रहण कर लिया है अलवर नगर परिषद का हाल इस समय बहुत ही खराब हो रहा है आमजन की समस्याओं एवं मूलभूत सुविधाओं के काम नहीं हो पा रहे हैं
जैसे जन्म प्रमाण पत्र मृत्यु प्रमाण पत्र सफाई व्यवस्था ऐसे में राज्य सरकार के द्वारा मनोनीत कार्यवाहक सभापति मुकेश सारवान का कार्यकाल 16 फरवरी को ही समाप्त हो गया था
जिसके बाद राज्य सरकार ने सभापति का कार्यकाल नहीं बढ़ाया और हाई कोर्ट के स्टे मिलने के बाद 2 मार्च को उप सभापति की कुर्सी पर बैठाया था।
अन्य खबरे
माँ काली की मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण,श्री अवध बिहारी बगीची परिसर में शुक्रवार को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कल विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
इंदिरा रसोई योजना में बढ़ रही है खाने वाले लोगों की संख्या,₹8 में सम्मान पूर्वक स्वादिष्ट खाना
मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, एक बाईक बरामद