February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » अलवर में वसुंधरा समर्थक मंच ने वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने की रखी मांग, प्रदेश स्तर के पदाधिकारी हुए सम्मिलित।

अलवर में वसुंधरा समर्थक मंच ने वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने की रखी मांग, प्रदेश स्तर के पदाधिकारी हुए सम्मिलित।

ख़बराना। दीक्षित कुमार
अलवर में रविवार को वसुंधरा राजे समर्थक मंच का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान पदाधिकारियों ने वसुंधरा राजे को प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अगर भाजपा की सरकार बनानी है तो वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री का चेहरा बनना होगा। क्योंकि प्रदेश की जनता उनको पसंद करती है।

जिस तरह से देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोग पसंद करते है। उसकी तरह से प्रदेश में वसुंधरा राजे ने अपने कार्यकाल के दौरान बेहतर काम किया।

पिछड़े प्रदेश में विकासशील प्रदेश बनाने का काम किया है। वसुंधरा मंच प्रदेश अध्यक्ष विजय भारद्वाज ने कहा कि यह भी भाजपा का संगठन है।

इसके तहत प्रदेश भर में काम होते है। प्रदेश के सभी पदाधिकारी अलवर पहुचे हैं।
बाइट……..प्रदेश अध्यक्ष विजय भारद्वाज