February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » अलवर में जिला अभिभाषक संघ कांफ्रेंस हाल मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रेस कांफ्रेंस की गई आयोजित।

अलवर में जिला अभिभाषक संघ कांफ्रेंस हाल मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रेस कांफ्रेंस की गई आयोजित।

ख़बराना। दीक्षित कुमार
अलवर में जिला अभिभाषक संघ कांफ्रेंस हाल मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर के वर्तमान मे विभिन्न गतिविधियों जैसे राष्ट्रीय लोक अदालत, बाल विवाह प्रतिषेध अभियान, कोविड हेल्प, बाल श्रम निषेध आदि के सन्दर्भ मे प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई।

सेशन न्यायाधीश मीना अवस्थी ने बताया राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर द्वारा दिनांक 14.मई को अलवर जिले के समस्त न्यायालयों में लम्बित प्रकरण या विवाद पूर्व प्रकरणो के शीघ्र निस्तारण के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा है।

इस राष्ट्रीय लोक अदालत मे लंबित प्रकरण, प्री लिटीगेशन प्रकरण एवं राजस्व प्रकरण को शामिल करते हुए

अधिकाधिक प्रकरणो के चिन्हिकरण, निस्तारण के साथ-साथ योजना बनाकर नियमित रूप से समझाईश के हरसंभव प्रयास हेतु प्रीकाउंसलिंग, डोर स्टेप काउंसलिंग करवाई जाएगी।