February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » अलवर जिले में गिरते भूजल स्तर को देखते हुए जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन। जन आंदोलन के कार्यकर्ता एक मार्च से करेंगे उपवास।

अलवर जिले में गिरते भूजल स्तर को देखते हुए जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन। जन आंदोलन के कार्यकर्ता एक मार्च से करेंगे उपवास।

अलवर (दीक्षित कुमार) अलवर जन आंदोलन की ओर से मंगलवार को अलवर जिले में गिरते भूजल स्तर को देखते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

वही जन आंदोलन के संयोजक राजेश कृष्ण सिद्ध ने बताया कि जल संसाधन विभाग बारा वियर के मामले में गंभीर नही है। विभाग द्वारा इस मामले में कोई कार्यवाही नही की गई है।

मंगलवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया है कि बारा वियर के अलवर ओर भरतपुर चैनल पर गेट लगाने के लिए हाई कोर्ट के आदेश पर गठित राजस्थान रिवर वाटर बेसिन बोर्ड की रिपोर्ट ओर जल संसाधन विभाग के उप सचिव की ओर से जारी निर्देश पर कार्यवाही नही होने पर एक मार्च से उपवास शुरू किया जाएगा।

इस अवसर पर सौंपते समय राजेश कृष्ण सिद्ध,रोहित शर्मा, अनूप दायमागफूर खान,कमलकांत शर्मा,सूरजमल शीशराम,जावेद खान,आदि सदस्य उपस्थित रहें।