February 3, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » अलवर- जिला परिषद सभागार में अलवर जिला कलेक्टर मदन शिवप्रसाद नकाते ने किया राजीविका कैंटीन का उद्घाटन।

अलवर- जिला परिषद सभागार में अलवर जिला कलेक्टर मदन शिवप्रसाद नकाते ने किया राजीविका कैंटीन का उद्घाटन।

अलवर (दीक्षित कुमार)
अलवर के जिला परिषद सभागार में आज कलेक्टर शिवप्रसाद मदन ने राजीविका केंटीन का उदघाटन किया इस दौरान, जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर, जिला परिषद सीईओ गौरव, रामगढ़ विधायक साफिया जुबेर सहित जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

राजीविका केंटीन राज्य सरकार की आजीविका विकास परिषद एक पहल जो ग्रामीण महिलाओं को गरीबी से मुक्त कराने के लिए अग्रसर है।

समिति की सदस्य मंजू रानी ने बताया आज जिला परिषद में कैंटीन का उद्घाटन हुआ है।

जिसमें ग्रामीण परिवेश से आई गरीब हिलाओं ने स्वयं के हाथों से बनी हुई सामग्रियों का प्रदर्शन किया है जिसमें पापड़ अचार बिस्किट डोरमेट मोजड़ी सहित अन्य कई घरेलू उत्पादों का प्रदर्शन किया है

उन्होंने बताया उनके द्वारा बढ़िया क्वालिटी की चीजें बनाई जाती है जिसके लिए वह अग्रसर होकर कार्य करेंगी।