February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » अलवर – गायत्री शक्तिपीठ पर मनाई गायत्री जयंती।

अलवर – गायत्री शक्तिपीठ पर मनाई गायत्री जयंती।

ख़बराना। दीक्षित कुमार
गायत्री मंदिर रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर गायत्री जयंती मनाई गई डॉ सरोज और गायत्री मंदिर से जुड़े मुकेश गुप्ता ने बताया कि 9 जून को गंगा दशहरा पर्व मनाया गया था

9 जून को ही गायत्री शक्ति पीठ पर अखंड मंत्रों का जाप किया गया एवं आज 10 जून को नौ कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया गया है

इसके अलावा गायत्री मंदिर में ही मुंडन संस्कार पंचकर्म संस्कार आदि संस्कार कराए गए हैं

एवं आज ही के दिन निर्जला एकादशी भी मनाई जा रही है इसीलिए गायत्री मंदिर के बाहर ठंडे मीठे जल की प्याऊ भी लगाई गई है उन्होंने बताया कि कार्यक्रम हो जाने के बाद भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।