ख़बराना। दीक्षित कुमार
अलवर में आज भारतीय किसान यूनियन के द्वारा चंबल के पानी को अलवर लाने की मुहीम के तहत जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं सहित पूर्व सांसद उपस्थित रहे।
समितिक सदस्य ने बताया पूर्वी नहर परियोजना को राष्ट्रीय नहर परियोजना का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर आज ज्ञापन सौपा गया है। पूर्वी नहर परियोजना में 13 जिले है। जिनमें अलवर भी शामिल है।
इस योजना के राष्ट्रीय परियोजना में शामिल होने से 4 से 5 लाख हेक्टर भूमि को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा इसके अलावा पेयजल की किल्लत भी खत्म होगी, इस योजना के अमल होने से राजस्थान रेगिस्तान बनने से बच जाएगा।
समिति के सदस्य ने बताया प्रधानमंत्री के द्वारा भी कई बार इस योजना को राष्ट्रीय योजना में दर्जा देने की बात कही गई लेकिन अभी तक इस और कोई ध्यान नहीं दिया गया।
अन्य खबरे
माँ काली की मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण,श्री अवध बिहारी बगीची परिसर में शुक्रवार को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कल विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
इंदिरा रसोई योजना में बढ़ रही है खाने वाले लोगों की संख्या,₹8 में सम्मान पूर्वक स्वादिष्ट खाना
मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, एक बाईक बरामद