February 3, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » अलवर – भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता के विरोध तथा बेरोजगारी भत्ते की मांग हेतु भाजपा के शिवाजी मंडल के कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाया।

अलवर – भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता के विरोध तथा बेरोजगारी भत्ते की मांग हेतु भाजपा के शिवाजी मंडल के कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाया।

अलवर (दीक्षित कुमार)
अलवर मे आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार द्वारा भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता के विरोध तथा बेरोजगारी भत्ते की मांग हेतु भारतीय जनता पार्टी के शिवाजी मंडल के कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाया।

बीजेपी दक्षिण के जिला अध्यक्ष तरुण जैन ने बताया बीजेपी द्वारा अलवर सहित प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं में अनियमिताओ, बेरोजगारी व बेरोजगारी भत्ते की मांग को लेकर शहर के जेल सर्किल चौराहे पर विद्यार्थियों द्वारा हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई है।

जिसे लगातार आगे बढ़ाया जाएगा व राज्य सरकार की नाकामियों से लोगों को रूबरू कराया जाएगा।

सुनिए बीजेपी युवा मोर्चा अलवर दक्षिण के अध्यक्ष तरुण जैन की जुबानी