February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » अलवर-बहरोड़ मार्ग का समतलीकरण कार्य प्रारम्भबहरोड़

अलवर-बहरोड़ मार्ग का समतलीकरण कार्य प्रारम्भबहरोड़

(केडीसी) अलवर – बहरोड़ राजमार्ग पर रेवाड़ी मोड से बेरापुर की ढाणी तक अनेक जगहों पर गहरे-गहरे गड्ढों एंव क्षतिग्रस्त सड़क से अब दो तीन दिन के बाद ग्रामीणों को राहत की सांस मिलेगी। क्षतिग्रस्त सड़क को दुरुस्त करने के लिए मंगलवार को क्षतिग्रस्त सड़क का समतलीकरण कार्य शुरू हो चुका है। सड़क को दुरुस्त कार्य कर रहे ठेकेदार देवेश दुबे ने बताया कि अगले सप्ताह तक सड़क पर डामरीकरण का कार्य पूर्ण हो जाएगा। कार्य पूर्ण होने के बाद आमजन को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि शाहजहांपुर बार्डर पर किसान आंदोलन के चलते वाहनों का मार्ग डायवर्ट कर देने के कारण भारी वाहनों के आवागमन के दबाव की वजह से उक्त सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था।