February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » अलवर- एबीवीपी के द्वारा 11 सूत्रीय मांगों को लेकर;राज ऋषि महाविद्यालय का गेट बंद कर किया प्रर्दशन।

अलवर- एबीवीपी के द्वारा 11 सूत्रीय मांगों को लेकर;राज ऋषि महाविद्यालय का गेट बंद कर किया प्रर्दशन।

ख़बराना। दीक्षित कुमार
अलवर में आज राज ऋषि महाविद्यालय का एबीवीपी के द्वारा 11 सूत्रीय मांगों को लेकर गेट बंद कर।

इस दौरान कॉलेज में आने वाले विद्यार्थियों को कॉलेज में जाने के लिए इंतजार करते देखा गया तो वही कॉलेज परिसर से बाहर आने वाले विद्यार्थी भी गेट बंद होने के कारण बाहर नहीं आ सके।

एबीवीपी के सदस्य ने बताया कालेज में बड़ी अनियमितताएं हैं। जिस पर कॉलेज प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा।

कई सालों से 11 सूत्रीय मांगो की मांग की जा रही है लेकिन बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

उन्होंने बताया एनसीसी में सीट वृद्धी, सभी विषयों में ऑनर्स, जिनके पिताजी नहीं है उन्हें सभी पुस्तकें मुफ्त उपलब्ध कराने, पार्किंग मे लाकर सुविधा, महाविद्यालय में E-Mitra की व्यवस्था सहित कॉलेज परिसर में पुलिस चौकी खुलवाई जाने की मांग की गई, उन्होंने बताया कालेज में शौचालय पीने तक का पानी उपलब्ध नहीं है।