February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » अलवर – 60 फुट रोड पर शराब का ठेका खोलने के विरोध में स्थानीय लोगों ने दूसरे दिन भी किया रोड जाम।

अलवर – 60 फुट रोड पर शराब का ठेका खोलने के विरोध में स्थानीय लोगों ने दूसरे दिन भी किया रोड जाम।

ख़बराना। दीक्षित कुमार
अलवर के एनईबी थाना क्षेत्र अंतर्गत 60 फुट रोड पर शराब का ठेका खोलने के विरोध में स्थानीय लोगों ने दूसरे दिन भी रोड जाम किया

इस दौरान महिलाओ व बच्चों ने रोड के बीचोबीच मानव श्रृंखला बनाई जिसके कारण रोड के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

इस दौरान आबकारी पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और लोगों से समझाइश की कोशिश की।

विरोध कर रही महिला ने बताया नियमों को ताक पर रखकर खोला गया है। ठेके के पास मंदिर मस्जिद स्कूल है।

लोगों को खासकर महिलाओं को आने जाने में परेशानी व बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ेगा, महिलाओं ने आबकारी पुलिस पर महिलाओं के बच्चों के साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की का भी आरोप लगाया वहीं मौके पर पहुंचे आबकारी पुलिस के उपअधीक्षक अजय यादव ने बताया शराब का ठेका खोलने में नियमों की पूर्ण पालना की गई है।

उन्होने कहा स्थानीय लोगों के साथ समझाइश की जा रही है।