ख़बराना। बिल्लुराम सैनी
कोटपूतली। निकटवर्ती गांव बनेठी में ब्राह्मण समाज की बैठक हुई जिसमें आने वाली 3 मई ,2022 अक्षय तृतीया को भगवान परशुराम की जयंती मनाये जाने पर विचार विमर्श किया गया।
अक्षय तृतीया पर बनेठी में भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी।
एवं 8 मई, 2022 को कोटपुतली में निकाले जाने वाली भगवान श्री परशुराम की शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में विप्र बंधुओ को पहुंचने के लिए कहा गया।
कोटपुतली ब्राह्मण समाज से पधारे पंडित सूर्यकांत शर्मा, बजरंग लाल शर्मा, जनार्दन, किशोरी लाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभा को संबोधित किया।
विप्र बंधु बनेठी की ओर से आगंतुक अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
अन्य खबरे
माँ काली की मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण,श्री अवध बिहारी बगीची परिसर में शुक्रवार को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कल विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
इंदिरा रसोई योजना में बढ़ रही है खाने वाले लोगों की संख्या,₹8 में सम्मान पूर्वक स्वादिष्ट खाना
मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, एक बाईक बरामद