February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » Agnipath Scheme: आनंद महिंद्रा का बड़ा एलान – अग्निवीरों को मिलेगा महिंद्रा ग्रुप में काम करने का मौका।

Agnipath Scheme: आनंद महिंद्रा का बड़ा एलान – अग्निवीरों को मिलेगा महिंद्रा ग्रुप में काम करने का मौका।

सेना में भर्ती को लेकर केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध के चलते महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने अग्निवीरो को लेकर बड़ा एलान किया है. आनंद महिंद्रा ने कहा 4 साल बाद रिटायर होने वाले अग्निवीरों को महिंद्रा ग्रुप में काम करने का मौका मिलेगा। बता दें कि अग्निपथ स्कीम का एलान 14 जून को हुआ था, जिसके बाद से ही इसके खिलाफ देश में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे हैं. विरोध करने वालों का सवाल है कि 4 साल की सर्विस खत्म होने के बाद अग्निवीर क्या करेंगे? ऐसे में आनंद महिंद्रा ने यह एलान किया है।

आनंद महिंद्रा ने ट्वीट में क्या कहा।
आनंद महिंद्रा ने एक ट्वीट करते हुए कहा कि वे अग्निपथ स्कीम के विरोध में हो रही हिंसा से दुखी हैं. उन्होंने आगे कहा कि पिछले साल जब इस स्कीम पर विचार किया जा रहा था तो उन्होंने कहा था कि अग्निवीरों को सर्विस के दौरान जो अनुशासन और कौशल मिलेगा, वह उन्हें रोजगार के योग्य बनाएगा. उन्होंने कहा, “महिंद्रा ग्रुप ऐसे प्रशिक्षित, सक्षम युवाओं का भर्ती के लिए स्वागत करता है.”

आनंद महिंद्रा से जब आगे यह पूछा गया कि अग्निवीरों को महिंद्रा ग्रुप में कौन से पोस्ट दिए जाएंगे, तो उन्होंने कहा कि कॉर्पोरेट सेक्टर में अग्निवीरों के रोजगार की काफी संभावनाएं हैं. उन्होंने कहा, “लीडरशिप क्वॉलिटी, टीम वर्क और फिजिकल ट्रेनिंग की वजह से अग्निवीर के रूप में इंडस्ट्री को बाजार के लिए तैयार पेशेवर मिलेंगे. ये लोग एडमिनिस्ट्रेशन, सप्लाई चेन मैनेजमेंट कहीं भी काम कर सकते हैं।”