ख़बराना। अलवर जिले के मुण्डावर उपखण्ड के गाँव मोलावास में बुधवार को मेघवाल समाज की बेटी को घोड़ी पर बैठा डीजे के साथ एक अनोखी बिंदौरी निकाली गई। लड़की को घोड़ी पर सवार देखा तो लोगो ने प्रशंसा की।

लड़की के पिता राधेश्याम अहरोदिया ने बताया कि जब समाज मे संदेश दिया जाता है कि लड़का-लड़की एक समान है तो फिर लड़का ही घोड़ी पर क्यो बैठता है लड़की घोड़ी पर क्यो नही!

इसी उद्देश्य के साथ उन्होंने बेटियों को बिना किसी भेद-भाव के हमेशा लड़कों के समान माना है।

उन्होनें बताया कि बदलते जमाने के साथ साथ हर माता-पिता को अपनी सोच में बदलाव कर उनके अधिकार स्वरूप उनको भी उतना ही सम्मान देना चाहिए!

डीजे के साथ घोड़ी पर बिंदौरी निकलना आस-पास में चर्चा का विषय बना हुआ है इस दौरान हजारीलाल,छाजूराम,सुबेसिंह,हनुमान सिंह,रमेश चंद,रतनलाल,कृष्ण सेठ,विक्रम फौजी ,वीरेंद्र सिंह, विजय, मुकेश, राकेश, कैलाशचंद, दीप दीपिका, अमित,अंशु एवं समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे।
अन्य खबरे
13 अगस्त को निकाली जाएगी विशाल रैली तैयारियों को लेकर हुई चर्चा।
मनोज चौधरी ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ को दी जीत की बधाई
जयपुर के एक गांव में आजादी के बाद पहली बार बनेगी सडक़ ग्रामीणों में छायी खुशी।..सडक़ के अभाव में वर्षों से परेशान थे लोग सरकार ने अब ली है सुध।…सडक़ निर्माण की राशि मंजूर होने पर लोगों ने विधायक का सम्मान कर जताया आभार।