ख़बराना। बिल्लूराम सैनी
आज़ादी के अमृत महोत्सव पर क्रीड़ा भारती द्वारा “भारत प्रदीक्षणा” राष्ट्रवन्दना आयोजित की गई जिसके तहत 18000 किलोमीटर लंबी दुपहिया वाहन रैली को रवाना किया गया। भाजपा नेता शंकर लाल कसाणा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
किसान मोर्चा प्रदेशमहामंत्री ओपी यादव व सेवा भारती के महेश गोयल द्वारा बाइक रैली को भगवा झंडा दिखा कर रवाना किया गया। कोटपुतली से बाइक रैली हरियाणा बॉर्डर पहुंचेगी।
वहीं शाहपुरा से कोटपुतली पहुंची बाइक रैली का कोटपुतली में स्वागत किया गया व भोजन का आयोजन किया गया।
इस दौरान किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कैलाश ताखर,विश्व हिंदू परिषद के पूरण भरगढ़,जिला पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र यादव,जिला मंत्री रविन्द्र सिंह शेखावत,दिलीप यादव,
बगुला प्रसाद स्वामी,झाबर मुनीम,शशि मित्तल,अरुण सैनी,भूपेंद्र यादव,बनवारी रावत,रोशन हौलदार,राजेश चौधरी, विक्रम कसाणा,सुआलाल कसाणा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
अन्य खबरे
माँ काली की मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण,श्री अवध बिहारी बगीची परिसर में शुक्रवार को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,कल विशाल भण्डारे का होगा आयोजन
इंदिरा रसोई योजना में बढ़ रही है खाने वाले लोगों की संख्या,₹8 में सम्मान पूर्वक स्वादिष्ट खाना
मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, एक बाईक बरामद