March 19, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » आम जनता सुरक्षित व स्वस्थ रहे यही हमारा ध्येय :- एसपी डॉ. शर्मा एएसपी कार्यालय में नये कॉन्फ्रेंस हॉल का उद्घाटन

आम जनता सुरक्षित व स्वस्थ रहे यही हमारा ध्येय :- एसपी डॉ. शर्मा एएसपी कार्यालय में नये कॉन्फ्रेंस हॉल का उद्घाटन

कोटपूतली (बिल्लुराम सैनी) कस्बा स्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नवनिर्मित कॉन्फ्रेंस हॉल का शुक्रवार को क्षेत्र के दौरे पर आये जयपुर ग्रामीण एसपी डॉ. शंकरदत्त शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि फिता काटकर उद्घाटन किया।

डॉ. शर्मा ने कहा कि नया कॉन्फ्रेंस हॉल पुलिस को जनता व मीडिया से बेहतर संवाद स्थापित करने के साथ-साथ पुलिस के बिन्दुओं पर चर्चा के काम आयेगा।

प्रैस के सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जयपुर ग्रामीण पुलिस एक टीम के रूप में काम कर रही है। पूरे कोरोना काल में आम जनता सुरक्षित व स्वस्थ रहे इसी को ध्येय बनाकर पुलिस ने अपने कार्य किये है।

विभिन्न अपराधों की रोकथाम को लेकर एसपी ने कहा कि पुलिस ने हमेशा से गंभीर प्रवृत्ति के अपराधों को या तो ना हो और अगर हो तो उनका खुलासा किया जाकर अपराधी को न्याय के दरवाजे तक पहुँचाया जायें। अभी तक सभी गंभीर अपराधों का पुलिस द्वारा खुलासा करने के भरपुर प्रयास किये गये है। उन्होंने कोरोना काल में एएसपी रामकुमार कस्वां द्वारा शुरू किये गये मेरा गाँव-मेरी जिम्मेदारी अभियान की सराहना करते हुए उसे आगे बढ़ाने की बात कही।

एएसपी कार्यालय पहुँचने पर डॉ. शर्मा का गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया। उन्होंने एएसपी कर्यालय का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। वहीं एएसपी रामकुमार कस्वां ने एसपी डॉ. शर्मा का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत भी किया।