February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » कोरोना गाईडलाईन की पालना नहीं करने पर पुलिस ने बरसाये लठ्ठ

कोरोना गाईडलाईन की पालना नहीं करने पर पुलिस ने बरसाये लठ्ठ

बहरोड ( मयंक भारद्वाज ) कोविड के बढ़ते मामलों को लेकर राज्य सरकार के द्वारा लोकडाउन लगाने के बाद भी लोग सरकार के गाइडलाइन का पालन नही कर रहे है ।

प्रशासन लोगो से अपील कर रहा है कि अपने घरों में रहे लेकिन लोग बेवजह घूम रहे है । जिसको लेकर आज बहरोड थाना प्रभारी मय जाप्ते कस्बे के दौरे पर निकले । दौरे के दौरान लोगो के द्वारा पालन नही पर लोगो पर जमकर लट्ठ बरसाए ।

थाना प्रभारी के द्वारा लोगो से अपील की गई की सरकार के आदेशों की पालना करें अपने घरों में रहे । लेकिन फिर भी लोग नही मान रहे है । आपको बता दे कि क्षेत्र में बढ़ते कोरोना के मामलो को लेकर सरकार व प्रसासन कोरोना को मात देने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है लेकिन जनता अपनी जान की परवाह किये घरों से बाहर निकल रहे है ।