February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » kotputli kachra » कचरा निस्तारण डीपो के विरोध मे उतरे ग्रामीण….

कचरा निस्तारण डीपो के विरोध मे उतरे ग्रामीण….

कोटपूतली (बीआर सैनी ) हाउसिंग बोर्ड कालोनी कोटपूतली के पास कचरा निस्तारण डीपो के शिलान्यास का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। डीपो का शनिवार को राज्य मंत्री राजेन्द्र यादव के द्वारा शिलान्यास किया जाना था।

शिलान्यास से पूर्व ग्रामीणों ने प्रोजेक्ट को लेकर जमकर विरोध करते हुऐ प्रोजेक्ट को आम जन के स्वास्थ्य से खिलवाड एवं बीमारियों का घर बताया।

विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कीकई सालों से कचरे से हो परेशानीयों को लेकर आला अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन किसी अधिकारी के कान पर जू तक नहीं रेगती है।

इधर मौके पर पहुंची कोटपूतली थाना पुलिस ने ग्रामीणों से समझाइश का प्रयास किया।