March 18, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » एसबीआई बैंककर्मी की कोरोना से मौत…बेलनी निवासी कैलाशचंद बोहरा से कोरोना पॉजिटिव- शाहजहांपुर के राजपूत मौहल्ले मे सात पॉजिटिव- विगत दिनों एक शिक्षक की हुई मौत

एसबीआई बैंककर्मी की कोरोना से मौत…बेलनी निवासी कैलाशचंद बोहरा से कोरोना पॉजिटिव- शाहजहांपुर के राजपूत मौहल्ले मे सात पॉजिटिव- विगत दिनों एक शिक्षक की हुई मौत

शाहजहांपुर ( संदीप कुमार ) कस्बे के एसबीआई बैंक मे कार्यरत बेलनी गांव निवासी सहायक प्रबंधक कैलाश बोहरा की कोरोना के चलते आज नीमराना के सचखण्ड अस्पताल मे मौत हो ग‌ई । उनका समीपवर्ती गांव बेलनी मे कोरोना प्रोटोकॉल से अंतिम संस्कार किया गया। इधर कस्बे के राजपूत मौहल्ले मे विगत दिनों कोरोना से हुई एक शिक्षक नत्थु सिंह की मौत के बाद उनके परिवार के दो युवक भवानी एवं तेजपाल भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये है।

राजपूत मौहल्ले मे एक ही परिवार के सभी सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाये गये है। बीसीएम‌एच‌ओ डॉ. गजराज ने बताया की योगेश महाजन सहित उनकी पत्नी शीला, पुत्र नितेश एंव उसकी पत्नी व छोटे पुत्र रोहित महाजन भी कोरोना पॉजिटिव है। एक ही मोहल्ले मे सात कोरोना पॉजिटिव होने एवं एक की कोरोना से मौत के बाद भी इस मौहल्ले मे कर्फ्यू नहीं लगाया गया है। कस्बेवासियों ने इस मौहल्ले मे प्रशासन से कर्फ्यू लगाने की मांग की है। इधर एसडीएम योगेश देवल ने कस्बेवासियों की मांग पर कर्फ्यू लगाने का आश्वासन दिया है लेकिन अभी कर्फ्यू लगाया नहीं गया है।