February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » ट्रांसफॉर्मर मे लगी आग ….

ट्रांसफॉर्मर मे लगी आग ….

बहरोड ( मयंक भारद्वाज) नीमराणा के कुतिना गाँव मे आज दोपहर को विधुत ट्रांसफॉर्मर में आग लग जाने से हड़कप मच गया । हादसे की सूचना लगते ही ग्रामीणों ने पॉवर हॉउस में फोन कर पॉवर सप्लाई को कट करवाया ।

ट्रांसफार्मर में आग लग जाने के बाद विधुत सप्लाई ठप हो गई । साथ ही ट्रांसफार्मर की टंकी फट जाने से आग की लपटें दूर दूर तक दिखाई दी गई ।

ग्रामीणों ने बताया की आज गाँव के बाहर लगे विधुत ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना लगी जिसके बाद विधुत सप्लाई को बंद करवाया । आग की सूचना पर दमकल मोके पर पहुंची और आग पर काबू पाया ।