March 19, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » लग्जरी गाडी मे अवैध शराब तस्करी । मंहगे ब्राण्ड की थी 177 बोतल शराब।

लग्जरी गाडी मे अवैध शराब तस्करी । मंहगे ब्राण्ड की थी 177 बोतल शराब।

शाहपुरा (जयपुर) जयपुर ग्रामीण एसपी शंकरदत्त शर्मा के निर्देश पर चंदवाजी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुऐ अवैध शराब तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफ़ाश किया है। पुलिस ने दिल्ली की तरफ से आ रही लग्जरी कार में मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुऐ महंगी ब्रांड की शराब को जब्त किया है। कार मे रेड लेबल सहित महंगी ब्रांड की 177 बोतल जब्त की है।

अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त लग्जरी कार को भी जब्त किया गया है। इधर देर रात अंधेरे का फायदा उठाकर शराब तस्कर मौके से फरार हो गये। पुलिस के अनुसार शराब तस्कर टैक्सी नंबर की गाड़ियों के जरिए अवैध रुप से शराब तस्करी करते है। चंदवाजी थाना प्रभारी जितेंद्र गंगवानी के नेतृत में पुलिस टीम द्वारा की ग‌ई कार्रवाई।