May 3, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » सवारियों से भरी निजी ट्रांसपोर्ट की बस अनियंत्रित होकर पलटी। एक‌ की हालत गंभीर। चालक फरार

सवारियों से भरी निजी ट्रांसपोर्ट की बस अनियंत्रित होकर पलटी। एक‌ की हालत गंभीर। चालक फरार

शाहजहांपुर के दो सौ फिट रोड पर जयपुर से दिल्ली जा रही निजी ट्रांसपोर्ट की एक बस सिरयाणी खण्डोडा मोड पर अनियंत्रित होकर पलट ग‌ई ।

हादसे मे गण्डाला का हितेश पुत्र सुनील गंभीर रुप से घायल हो गया। बस मे फंसी सवारियों को ग्रामीणों की मदद से निकाला गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी विक्रम चौधरी मौके पर पहुंचे।

घायल हितेश को एम्बुलेंस की सहायता से नीमराना के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। पलटी बस को पुलिस द्वारा क्रेन की सहायता से उठवाया गया।