March 19, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » ग्राम पंचायत ने पंचायत परिक्षेत्र मे करवाया कोरोना प्रचार…

ग्राम पंचायत ने पंचायत परिक्षेत्र मे करवाया कोरोना प्रचार…

बहरोड़ ( मयंक भारद्वाज) उपखण्ड के खोहर और बसई पंचायत में कोरोना गाईड लाईन की पालन के लिए प्रचार करवाया गया।
कोरोना संक्रमण दूसरी लहर के प्रभाव को देखते हुए खोहर सरपंच पूनम देवी और बसई सरपंच मिनाक्षी कृष्ण मीणा ने खोहर और बसई में गुरुवार को ग्राम पंचायत की ओर से कोरोना महामारी के बचाव के लिए राज्य सरकार द्वारा लगाये गये लोक डाउन के पालना करवाने के लिए बाईक पर माईक-लाउड स्पीकर लगाकर प्रचार कर लोगों को जागरूक किया।

प्रचार-प्रसार की शुरुआत राजीव गांधी केंद्र से शुरू कर दोनों पंचायत के सभी गांवों की गली-मौहल्लों में किया गया।

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए ग्राम पंचायत सरपंच व पंचायत सदस्य और ग्रामीण स्तर की कोर कमेटी के सदस्यों ने ग्रामीण लोगों को मुंह पर मास्क लगाने, बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने और दुकानों पर भीड़ नहीं करने बार बार साबुन से हाथ धोने की अपील की। खोहर सरपंच प्रतिनिधि जगराम ठेकेदार, बसई पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार मीणा, महावीर सिंह, कृष्ण कुमार शर्मा, विष्णु पंच, मुन्ना पंच आदि मौजूद रहे।