कोटपूतली (बिल्लुराम सैनी ) भाजपा प्रदेश महामंत्री व रामगंज मण्डी विधायक मदन दिलावर सोमवार को भाजपा नगर मंडल कोटपूतली के दौरे पर रहेगें। मंडल अध्यक्ष गोपाल मोरीजावाला ने बताया कि सोमवार दोपहर 2 बजे दिलावर स्थानीय आरटीएम होटल में प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विफलताओं, महिला उत्पीडऩ, प्रदेश में व्याप्त बिजली व पानी की समस्याओं, दलितों पर निरन्तर हो रहे अत्याचार को लेकर प्रैस वार्ता को सम्बोधित करेेगें। जिसके बाद भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक लेगें। शाम को वर्तमान एवं पूर्व पार्षदों के साथ संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया जायेगा। जिसके बाद सायं 5 बजे कस्बे के मुख्य चौराहे पर स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त जागरूकता अभियान का शुभारम्भ किया जायेगा। शाम 7 से 8 बजे तक बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक व रात्रि 8 बजे से प्रमुख सामाजिक, धार्मिक व व्यापारिक संगठनों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसके बाद दिलावर कोरोना काल में दिवंगत हुए कार्यकर्ताओं के घर जाकर संवेदनायें व्यक्त करेेगें।
सच्ची बात, सच के साथ…
अन्य खबरे
राजस्थान में चुनाव मोदी और कमल के फूल पर लड़ा जाएगा– पूर्व विधायक अल्का गुर्जर।
कोटपूतली को जिला बनाने की मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
भिवाड़ी मे प्रदूषण के चलते उद्योग इकाइयों के बंद होने के कारण उद्योगपतियों एवं विधायक संदीप यादव के बीच हुई तनातनी।