शाहजहांपुर 12 मई। सेना में नायक पद पर तैनात नीमराना के गांव कुतिना निवासी लेखराज सिंह का ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को गांव कुतिना स्थित उनके निवास पर लाया गया।
सेना सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि लेखराज सिंह के 18 वर्षीय बेटे मनीष सिंह ने दी। लेखराज सिंह 2003 से सेना में तैनात था।



कुतिना निवासी लेखराज सिंह ने 2003 को सेना में नौकरी शुरू की थी। उनकी तैनाती चंडीगढ़ में थी। 10 मई को करीब 8 बजे उनकी हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। इसकी खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। एक भाई गांव में खेती का काम संभाल रहा है। लेखराज सिंह के परिवार में पत्नी, 11 वर्षीय बेटी हिमांसी और 18 वर्षीय बेटा मनीष है। उनके पिता सेना से सेवानिवृत्त हैं।
इधर सेना में तैनात नायक सूबे.प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि अचानक तबीयत खराब होने की वजह से नायक लेखराज सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया।
उन्होंने कहा कि सर्विस के दौरान मौत होने पर उन्हें शहीद का दर्जा दिया जाता है। सेना में जवानों को घर तक हर सहायता उपलब्ध कराई जाती है। अंतिम संस्कार के समय सेना के जवानों ने राइफल नीचे कर नायक लेखराज सिंह को सेना सम्मान दिया। इस अवसर पर स्थानीय पुलिस मांढण के भी जवान भी तैनात रहे ।
इस दौरान ग्राम सरपंच रविन्द्र सिंह सहित सेना के जवान एवं परिजन उपस्थित रहे। अंतिम संस्कार के दौरान कोरोना गाईडलाईन का पालन किया गया।
अन्य खबरे
भीषण गर्मी व तेज तापमान के चलते आयुर्वेद औषधालय में भी बढ़ने लगी मरीजों की संख्या।
आचार्य हस्ती चिकित्सालय में निशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन।
राज्य सरकार आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत :- यादव ब्लॉक स्तरीय हेल्थ मेला का हुआ आयोजन ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन, 1169 मरीज लाभान्वित