March 19, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » नंगेश्वर बाबा के मेले को लेकर ग्रामीण नहीं एकमत…वैशाख पक्ष की अमावस्या के स्थान पर पूर्णिमा को भरे मेला- अब अमावस्या को लगता है मेला

नंगेश्वर बाबा के मेले को लेकर ग्रामीण नहीं एकमत…वैशाख पक्ष की अमावस्या के स्थान पर पूर्णिमा को भरे मेला- अब अमावस्या को लगता है मेला

राजगढ़ (नागपाल शर्मा) माचाड़ी कस्बे में वैशाख कृष्ण पक्ष कि पूर्णमासी को लगने वाले नंगेश्वर बाबा के मंदिर पर नंगेश्वर बाबा का मेला जो की हर वर्ष भरता था। लेकिन पूर्णमासी के दिन विवाह शादीयो के मुहूर्त होने की वजह से इस मेले को वैशाख कृष्ण पक्ष की पूर्णिमा की बजाए वैशाख कृष्ण पक्ष की अमावस्या को आयोजित करने का निर्णय लिया गया था।

अमावस के दिन सभी दुकानदारों की छुट्टी होने की वजह से दुकानदार इस मेले को अमावस्य को भराने लग गये थे। अमावस्य के दिन मेले के आयोजन को लेकर ग्रामीण क्षेत्रवासीयों ने खाशी नाराजगी जताई।अतः उन्होंने इस मेले को वापस अगले वर्ष की पूर्णमासी को भराए जाने की पूरजोर मांग की है।

क्योंकि कोविड-19 जैसी महामारी के कारण अमावस्य के दिन इस मेले को कोरोना के चलते हुए राज सरकार के आदेश अनुसार गाइडलाइन की पालना करते हुए इस मेले को मेला कमेटी द्वारा स्थगित कर दिया गया है।