March 20, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » corona » शाहजहांपुर बीसी‌एम‌एच‌ओ क्षेत्र मे मंगलवार को 64 मरीज संक्रमित- अकेले शाहजहांपुर कस्बे मे दो युवा चिन्हित

शाहजहांपुर बीसी‌एम‌एच‌ओ क्षेत्र मे मंगलवार को 64 मरीज संक्रमित- अकेले शाहजहांपुर कस्बे मे दो युवा चिन्हित

शाहजहांपुर । अलवर जिले मे‌ बेलगाम होते कोरोना संक्रमण का जाल अब ग्रामीण क्षेत्रों मे भी‌ आतंक मचाने लगा है। अकेले शाहजहांपुर बीसी‌एम‌एच‌ओ कार्यालय के अधीन आने वाले गावों मे मंगलवार को 65 कोरोना मरीज चिन्हित किये गये है। जि‌नमे 7 संक्रमितों का टेस्ट शाहजहांपुर पीएचसी मे ही हुआ है।

अकेले शाहजहांपुर कस्बे मे आज दो मरीज संक्रमित पाये गये है। ये बात तो सरकारी आंकडों की है जबकी शाहजहांपुर क्षेत्र मे निजी स्तर पर हुई जांचे एवं सीटी स्कैन की बात करे तो आंडा दहाई से पार हो चुका है। अकेले शाहजहांपुर बीसी‌एम‌एच‌ओ कार्यालय क्षेत्र मे 60 से अधिक मौते हो चुकी है।

शाहजहांपुर कस्बे मे विगत दिनों कोरोना से हुई एक शिक्षक की मौत के बाद आज उसी परिवार के दो युवा भवानी एवं तेजपाल कोरोना संक्रमित पाये गये है।

इधर ग्रामीण क्षेत्रो मे कोरोना को लेकर अब कुछ जागरुक युवाओं द्वारा हाईपो क्लोराइड का भी छिडकाव करवाया जा रहा है।‌

समाजसेवी हरीश यादव द्वारा मंगलवार को क्षेत्र के गांव‌ हरिनगर मे टैक्टर एवं टंकी द्वारा हाईपो क्लोराइड का छिडकाव करवाया गया।