March 19, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » सर्व धोबी समाज की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग।मांगों को लेकर राज्यसभा सांसद नीरज डांगी को सौंपा ज्ञापन

सर्व धोबी समाज की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग।मांगों को लेकर राज्यसभा सांसद नीरज डांगी को सौंपा ज्ञापन

कोटपूतली (केडीसी) सर्व धोबी समाज राजस्थान के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यसभा सांसद नीरज डांगी को ज्ञापन सौंपकर धोबी समाज की विभिन्न समस्याओं के निराकरण एवं मांगों को पूरा किये जाने की बात कही। ज्ञापन में स्वच्छ वस्त्र धुलाई कल्याण बोर्ड, छात्रावास निर्माण हेतु भू-आंवटन, कोरोना काल हेतु राहत पैकेज की घोषणा, राज्य सरकार व कांग्रेस पार्टी में धोबी समाज को उचित प्रतिनिधित्व दिये जाने की मांग की।

जिस पर डांगी ने इस बाबत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलकर समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान गोपाल कंडावारिया, नारायण लाल वर्मा, शशी राही, संजय दसलानियां, हेमराज सांखला, जितेन्द्र तंवर, राहुल सांखला, रामजीलाल जलुन्धरिया, नवीन सांखला, विक्रम सिंह धोलीवाल, देवेन्द्र वर्मा, पवन कन्नोजिया चिमनपुरा, रवि कन्नोजिया, रवि कोटिया, आकाश बाड़ोरिया, विजय बारिया, सोनू देतवाल, राजेश खाटवा, प्रहलाद दसलानिया समेत अन्य मौजुद थे।