March 19, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » काठूवास तालाब में ढूबने से दो बच्चों की मौत ….

काठूवास तालाब में ढूबने से दो बच्चों की मौत ….

बहरोड़ (केडीसी) काठूवास गांव स्थित तालाब में नहाने गये दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही तीन चार बच्चे दोपहर में काठूवास गांव स्थित तालाब में नहाने गये थे।

जिसमें से दो बच्चे तालाब में नहाने उतर गये और काफी देर तक पानी से बाहर नहीं आने पर उनके साथ आये बच्चों ने गांव में जाकर इसकी सूचना दी। सरपंच की सूचना पर पहूंची पुलिस प्रशासन और ग्रामीण गौताखोरों ने काफी प्रयासों के बाद दोनों बच्चों निकाल लिया और तुरंत प्रभाव से मांढन चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने पंचनाम करवाकर शव परीजनों को सौंप दिये। बच्चों के मरने की सूचना मिलने पर गांव में मातम छा गया। वहीं परीजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मांढन चिकित्सा प्रभारी डा. सन्दीप कुमार जोशी ने बताया की मृतक हनीश कुमार धानक पुत्र महेन्द्र सिंह 19 साल और मौहित पुत्र यशवीर घानक 13 साल का था। इस मौके पर बहरोड़ तहसीलदार विक्रम सिंह, मांढन एसएचओ मुकेश यादव एसीएम बहरोड़, काठुवास सरपंच सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।