मुम्बई (केडीसी) रितिक रोशन की फिल्म ‘अग्निपथ’ से बॉलिवुड में डेब्यू करने वाली ऐक्ट्रेस कनिका तिवारी अपने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन की वजह से इन दिनों इंटरनेट पर छाई हैं। फिल्म में रितिक की भोली-भाली बहन शिक्षा चौहान का किरदार निभाने वाली कनिका का अंदाज काफी बदला-बदला नजर आ रहा है।

कनिका तिवारी तब केवल 16 साल की थीं, जब साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म अग्निपथ में उन्होंने रितिक रोशन की बहन का किरदार निभाया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही थी। हालांकि, कनिका इसके बाद किसी अन्य बॉलिवुड फिल्म में नजर नहीं आईं। कनिका ने इसके बाद कन्नड़, तमिल और तेलुगू फिल्मों की ओर रुख कर लिया।

कनिका ने बॉलिवुड में भले ही एक फिल्म की हो, लेकिन उनके किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में रितिक और कनिका के अलावा प्रियंका चोपड़ा , ऋषि कपूर और संजय दत्त जैसे सुपर स्टार भी लीड रोल में थे। कनिका का जन्म मध्य प्रदेश भोपाल में हुआ और पहली फिल्म उन्हें रितिक और प्रियंका चोपड़ा के साथ मिल गई।

बॉलिवुड से दूर रह रहीं कनिका सोशल मीडिया पर फैन्स से लगातार टच में रहती हैं। इंस्टाग्राम पर कनिका का ट्रांसफॉर्मेशन फैन्स को हैरान कर रहा है।
अन्य खबरे
भीलवाडा के राजू कसारा ने देश मे लंबी दाढी प्रतियोगिता मे पाया दूसरा स्थान
कुन्द्रा की हॉट शॉट्स का सगारिका ने खोला राज। बिग बॉस की अनेकों मॉडल भी थी सम्पर्क मे।
बडे पर्दे पर फिर नजर आयेगा ऐश्वर्या राय बच्चन का जलवा। मणिरत्नम की पोन्नियिन सेल्वन मे आयेगी नज