February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » सैनी सभा संस्था की बैठक आयोजित

सैनी सभा संस्था की बैठक आयोजित

कोटपूतली (बिल्लूराम सैनी) स्थानीय सैनी सभा भवन नं.1 में जनप्रमुख जगदीश सैनी (खेमजी) की अध्यक्षता में सैनी सभा संस्था की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में कार्यसमिति के विभिन्न पदों पर आम सहमति बनाने पर चर्चा की गई लेकिन काफी विचार-विमर्श के बाद भी आम सहमति नहीं बन पाई।

जिस पर चुनाव करवाने का निर्णय लिया गया। चुनाव हेतु 15 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 7 आवेदन वापस लेने के बाद अध्यक्ष पद पर जगदीश प्रसाद सैनी, महेश कुमार सैनी, राकेश कुमार सैनी व उपाध्यक्ष पद पर रोहिताश सैनी, चिमनलाल सैनी एवं कोषाध्यक्ष पद पर रामसिंह सैनी, राधेश्याम सैनी व सचिव पद पर योगेश कुमार सैनी ने आवेदन किया है।