February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » सरुण्ड थाना प्रभारी सहित सम्पूर्ण स्टाफ लाईन हाजिर । अभिरक्षा मे चोरी के आरोपी की मौत पर हुई कार्रवाई ।

सरुण्ड थाना प्रभारी सहित सम्पूर्ण स्टाफ लाईन हाजिर । अभिरक्षा मे चोरी के आरोपी की मौत पर हुई कार्रवाई ।

कोटपूतली (बिल्लुराम सैनी) निकटवर्ती सरुण्ड थाने के एसएचओ सवाई सिंह समेत पूरे थाने के स्टॉफ को जयपुर ग्रामीण एसपी डॉ. शंकर दत्त शर्मा ने लाईन हाजिर कर दिया है।

सरुण्ड थाना पुलिस की हिरासत में चोरी के आरोपी युवक बंशी गुर्जर की मौत के मामले मे सम्पूर्ण घटना क्रम में लापरवाही बरतने पर एसपी ने कड़ी कार्रवाई करते हुऐ राज्य सरकार के गृह विभाग को रिपोर्ट भेज दी है।

पूरे घटनाक्रम की विभाग गहनता से जांच कर रहा है वही एसीजेएम कोटपूतली प्रथम नीलेश चौधरी भी प्रकरण की न्यायिक जांच कर रहे है।

रायसर चौकी से एसआई नेमीचंद को थानाधिकारी का प्रभार सौपा गया है।