June 18, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » गांव मे घुस आये जंगली हाथी ने मचाया उत्पात

गांव मे घुस आये जंगली हाथी ने मचाया उत्पात

बिहार (राजा बाबू ) सीतामढ़ी में भारत-नेपाल सीमा से एक हाथी भारत के सीमा में प्रवेश कर गया है। जिसके चलते क्षेत्र मे अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है।

हाथी को देखकर लोगों में दहशत का माहौल बन गया हुआ है। बताया जा रहा है कि यह हाथी बैरगनिया की ओर से भारत में आया है। अंतर्राष्ट्रीय सीमा से बैरगनिया फिर सुप्पी पहुंचे हाथी को लेकर प्रशासन ने भी रेड अलर्ट जारी किया है।

इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई है। वन विभाग के कर्मचारी हाथी को वापस जंगल मे खंदेडने का प्रयास कर रहे है।