February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » महीला के गले से झपट्टा मारकर सोने का ताबीज तौड़ ले गये बाईक सवार बदमाश

महीला के गले से झपट्टा मारकर सोने का ताबीज तौड़ ले गये बाईक सवार बदमाश

बहरोड़। बहरोड़ कस्बे के गढ़ मौहल्ले में दिन दहाड़े बाईक सवार दो बदमाश पैदल घर जा रही एक 73 वर्षीय वृद्ध महीला के गले में झपट्टा मारकर सोने का ताबीज तौड़ ले गये।

घबराई हुई महीला ने जोर जोर से ले गये ले गये की आवाज लगाई।

जिससे काफी संख्या में महीला व पुरूष एकत्रित हो गये। लेकिन जब तक लुटेरे भागने में सफल हो गये। घटना की जानकारी तुरंत बहरोड़ थाना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहूॅचकर वृद्ध महीला से जानकारी हांसिल की और लुटेरों की तलाश में जुट गई। गढ मौहल्ला निवासी पीड़ित महीला दड़कली देवी ने बताये अनुसार वह पड़ोस में ही एक युवक का समाचार लेने गई थी।

जो छत से गिरकर घायल हो गया था। रास्ते में आते समय बाईक पर सवार दो लुटेरों ने गले में झपट्टा मारकर सोने का ताबीज तौड़ ले गये।