March 19, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » राजस्थान के जावेद हुसैन द्वारा गाये गीत ‘देसी मुहब्बत‘‘ को किया जा रहा है देशभर में पसंद

राजस्थान के जावेद हुसैन द्वारा गाये गीत ‘देसी मुहब्बत‘‘ को किया जा रहा है देशभर में पसंद

अलवर (कमलकान्त शर्मा) जयपुर की प्रसिद्ध कलाकार जोडी उस्ताद अहमद हुसैन और उस्ताद मोहम्मद हुसैन खान के पुत्र जावेद हुसैन का नया गाना 27 जून को रिलीज हुआ है। इस गाने की कम्पोजिंग जावेद हुसैन ने की है तथा इसे लिखा है शकील जयपुरी ने। गाने को संगीत निर्देशन साखावत हुसैन द्वारा किया गया है।

गाने में रोहित सिसोदिया और अनु कपूर ने अभिनय कर इसे जीवंत किया है वहीं युवा डायरेक्टर अकबर खान के निर्देशन में इसे फिल्माया गया है। यह गाना गाॅव की एक प्रेम कहानी पर आधारित है। मखमली आवाज के धनी जावेद ने इसे अपने सुरों से सजाया हैं।

जावेद फिल्म जगत बाॅलिवुड में अपनी आवाज से लोगो को अपना कायल बनाते आये है। इससे पहले जावेद ने हुसैन बंधुओं और मुहम्मद वकील के साथ सुपर हिट फिल्म वीर-जारा की मशहूर कव्वाली ‘आया तेरे दर पर दीवाना‘ में भी अपनी अवाज से लोगो को अपना दिवाना बनाया है।

इन्होने संगीत की शिक्षा अपने पिता अहमद हुसैन जी से ली है और आज पूरे विश्व भर में अपने देश एवं राज्य का नाम रोशन कर रहे।