February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » मारपीट कर युवक के तोड़े हाथ पैर, हुई मौत, मृतक व कातिलों के बीच हो सकती है पुरानी रंजिश। अज्ञात लोगों ने पीट-पीट कर युवक की हत्या। खून से सनी लाश मिली, फैली सनसनी

मारपीट कर युवक के तोड़े हाथ पैर, हुई मौत, मृतक व कातिलों के बीच हो सकती है पुरानी रंजिश। अज्ञात लोगों ने पीट-पीट कर युवक की हत्या। खून से सनी लाश मिली, फैली सनसनी

भीलवाड़ा (पंकज आडवाणी) शहर के पटेल नगर विस्तार में रह रहे एक युवक की अज्ञात लोगों ने पीट पीट कर हत्या कर दी। जिसकी खून से सनी लाश रात करीब साढे तीन बजे पटेल नगर विस्तार के करीब तेजा विहार कॉलोनी क्षेत्र में मिली। एकाएक इस हादसे से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूत्रों के अनुसार पुलिस को कातिलों के बारे में अहम सुराग मिले हैं और संभावना है इस कत्ल का कारण पुरानी रंजिश हो सकता है।

प्रतापनगर थानाप्रभारी भजनलाल ने बताया कि, पटेल नगर विस्तार के करीब तेजा विहार कॉलोनी क्षेत्र में करीब रात 3:30 बजे झाड़ियों में एक युवक पड़ा देखा और इसकी सूचना 108 को दी। 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची एंबुलेंस स्टाफ ने युवक को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी,

इसके चलते एंबुलेंस स्टाफ ने प्रताप नगर थाने को सूचना दी, सूचना मिलने के दौरान थाना प्रभारी के साथ एएसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे, पुलिस ने प्रारंभिक जांच पड़ताल की तो पता चला कि मृतक का नाम भरत पुत्र मांगीलाल शर्मा उम्र 28 वर्ष बताई ह

जोकि मूलतया गंगापुर हाल निवासी पटेल नगर विस्तार है, पुलिस ने मृतक के पिता मांगीलाल को फैक्ट्री से बुलवाया, बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी का कहना है की भरत के साथ कातिलों ने मारपीट कर उसके हाथ पैर तोड़ दिए और इसी के चलते उसकी मौत हो ग‌ई। थाना प्रभारी ने बताया पुलिस को अहम सुराग मिले है, कत्ल का खुलासा जल्द होने की संभावना भी जताई जा रही है।