March 21, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » आम रास्ते पर जल भराव से ग्रामीण परेषान

आम रास्ते पर जल भराव से ग्रामीण परेषान

कोटपूतली (बिल्लुराम सैनी) निकटवर्ती ग्राम कालूहेडा के आम रास्ते पर जल भराव से ग्रामवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण वीरेन्द्र ने बताया कि कालूहेड़ा के हरिजन मौहल्ला के आम रास्ते पर जल भराव से पानी का तालाब बन गया है। जिससे राहगीरों समेत वाहन चालकों को भी आने-जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया है।

उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर स्थानीय प्रशासन समेत पंचायत विभाग को भी कई बार अवगत करवाया जा चुका है लेकिन उनकी ओर से किसी भी प्रकार का कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। रास्ते में जल भराव से मौसमी बीमारियों का भी खतरा बना हुआ है। बारिश के मौसम में तो इस रास्ते से निकलना खतरे से कम नहीं है। इस दौरान जयराम, विक्रम, हजारी, मुखराम, प्रकाश, देशराज आदि ने समस्या के शीघ्र समाधान की माँग की है।