February 2, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » जन समिति सैनी सभा संस्था की मीटिंग आयोजित हुई

जन समिति सैनी सभा संस्था की मीटिंग आयोजित हुई

कोटपूतली (बिल्लूराम सैनी) जन समिति सैनी सभा संस्था के भवन संख्या एक मे जन समिति प्रमुख जगदीश प्रसाद सैनी की अध्यक्षता में मीटिंग आयोजित की ग‌ई। जिसमें सैनी सभा संस्था की कार्यसमिति के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव व कोषाध्यक्ष के पदों पर चुनाव को लेकर चर्चा की गई । जिसमें मतदाता सूची तैयार करवाने, प्रकाशन तथा समय से अधिक समय लगने के कारण चुनाव की आगामी तिथि जन समिति की कार्यकारिणी की सर्वसम्ती मे निर्णय के अनुसार तय की गई जो निम्न अनुसार है।मतदाता सूची प्रकाशन दिनांक 30 जून, आक्षेप मतदाता सूची एक जुलाई से दो जुलाई तक। मतदाता सूची प्रकाशन अंतिम दिनांक 5 जुलाई, आवेदन पत्र भरने की दिनांक 6 जुलाई से 7 जुलाई तक। आवेदन पत्र जांच करने की दिनांक 8 जुलाई से 9 जुलाई तक।आम मीटिंग (मतदाता सदस्य ) 11 जुलाई समय 11 बजे से सैनी सभा संस्था भवन संख्या एक मे आम सहमति से चुनाव के लिए आवेदन पत्र वापसी दिनांक 11 जुलाई तक 4 बजे से 6 बजे तक नोट:-संस्था के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को सैनी सभा संस्था का अदेय प्रमाण पत्र आवेदन पत्र के साथ प्रस्तुत करना होगा ।