March 18, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » वृक्षित फाउंडेशन द्वारा योग दिवस के उपलक्ष्य में शिविर का किया आयोजन । शिविर में कई युवाओं व युवतियों ने लिया भाग।

वृक्षित फाउंडेशन द्वारा योग दिवस के उपलक्ष्य में शिविर का किया आयोजन । शिविर में कई युवाओं व युवतियों ने लिया भाग।

भीलवाड़ा (केडीसी) स्वस्थ शरीर निरोगी काया इस उद्देश्य को लेकर योग दिवस के उपलक्ष पर वृक्षित फाउंडेशन द्वारा भीलवाड़ा के माणिक्य लाल वर्मा टैक्सटाइल कॉलेज मे एक शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में कई युवाओं व युवतियों ने भाग लेकर योग के प्रति लोगों को जागरूक किया।

फाउंडेशन के अध्यक्ष गौरव ने बताया कि योग हमारे जीवन में सबसे महत्वपूर्ण है, इससे हम स्वस्थ तो रहंगे इसके साथ ही हमारे जीवन में किसी प्रकार का रोग की उत्पत्ति भी नहीं होगी कोरोना काल में जिस प्रकार लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर से लेकर कई परेशानियां उठानी पड़ी थी।

यदि हम योग करें तो किसी भी प्रकार की बीमारी हमारे जीवन में नहीं आएगी हम नियमित रूप से अपनी पाचन क्रिया को बढ़ाने के लिए योग किया जाना चाहिए, इसी को लेकर आज हमने लोगों को जागरूक भी किया है।