February 1, 2026

Khabrana.com

सच्ची बात, सच के साथ…

Khabrana Home » khabrana » बहरोड़ में कोरोना गाइड लाइन की उड़ी धज्जियां

बहरोड़ में कोरोना गाइड लाइन की उड़ी धज्जियां

बहरोड़। कस्बे के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को वैक्सीनेशन के दौरान भीड़ के चलते लम्बी लाईन लग गई। वैक्सीनेशन कम और भीड़ अधिक होने के चलते सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ती हुई नजर आई।

हांलाकि वैक्सीनेशन के दौरान मौके पर पुलिस भी मौजूद थी और चिकित्सा कर्मियों की ओर से बार बार नियमों की पालना में सोशल डिस्टेंस रखने की अपील की जा रही थी।

लेकिन अपना नम्बर पहले पाने के चक्कर में कोई भी सोशल डिस्टेंस की पालना नहीं कर रहे थे। इससे कोराना संक्रमण फैलने की सम्भावना बन जाती है।